महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के बाद उनकी मां एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को यहां सरकारी जेजे अस्पताल में कोरोना वायरस निरोधक टीके की पहली खुराक ली थी। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 जांच में वह सोमवार रात को संक्रमित पायी गयीं। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी निवास वर्षा में पृथक-वास में रखा गया है। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दो दिन पहले बताया था कि वह जांच में संक्रमित पाये गये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version