राजनांदगांव। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख व उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशिफ अली के मार्गदर्शन में स्थानीय तुलसीपुर में वार्ड के प्रमुख केसव, बुथ अध्यक्ष आशीष रामटेके, मो. रफीक, महेश देवांगन, रीना पटेल, मुजीब अहमद, प्रशांत भालाधरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल यूनिट द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के महिला, पुरूष, युवक-युवती सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों का इस शिविर का लाभ उठाया। उक्त शिविर में लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उपस्थित महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दाई दीदी क्लीनिक योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में लगाये जा रहे शिविर से गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ मिला रहा है। वार्ड के प्रमुख आशीष रामटेके ने बताया कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र भूपेश बघेल की दाई दीदी क्लीनिक योजना को छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब अपनी रोजी-रोटी के लिए दिनभर जुझने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत की भी चिंता नहीं रहती। योजना के तहत अपने घर के आसपास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा उन्हें किसी वरदान से कम नहीं लगती। मजदूर आमतौर पर बीमार पडऩे पर भी अस्पताल में लगने वाली लंबी लाईनों से कतराने के कारण बीमारी के साथ जीने को बाध्य होते हैं, परंतु अब लोगों को शासन उनके घर पर ही इलाज मुहैया कराने के लिए शुरु की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। उक्त शिविर में मलेरिया, थायराइड, शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड, डेंगू, विटामिन बी 12, बीपी, पीलिया, एचआईवी, ईसीजी, कंपलीट ब्लड काउंटत, कोलेस्ट्रोल, ब्लड ग्रुप, सिक्लिंग, लीवरए टाइफाइड, यूरिन, किडनी, प्रोटीन सहित अन्य प्रकार के बीमारियों का जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर के आयोजन को लेकर वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उक्त शिविर में डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर नूतन कुमार साहू, फार्मेंसिस्ट अजय कुमार देवांगन, नर्स प्रियंका कन्नौजी, लैब टेक्नीशियन रोजलीन किनदो, ड्राइवर सूरज साहू सहित वार्ड के विरेन्द्र चौहान, सुरेश मिश्रा, मुकेश साहू, सलमान खान, शोहेब खान, अक्षत सिंग, गोलु रामटेके, राजेश सोनी, गोपाल, अनिता मेश्राम, गोल्डी, श्याम बाई रामटेके, श्रेष्ठ मेश्राम, अजितेश खोब्रागढ़े का विशेष योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version