रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने कहा कि कोरोना और कलेक्टर से अनुमति के बहाने एक सोची समझी साजिश के तहत चुनाव स्थगित कराया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि लगता है चुनाव स्थगित कराने की योजना हो सकता है पहले से ही बनाई गई हो। यदि ऐसा रहता तो सामाजिक चुनाव की अधिसूचना के साथ सभी प्रदेश के सभी कलेक्टरों से अनुमति लेनी चाहिये थी, लेकिन ऐसा ना कर जब धारा 144 लागू है तब चुनाव की अनुमति लेने के बहाने केवल राजधानी के कलेक्टर के द्वारा अनुमति नहीं प्रदान किये जाने को कारण बताते हुए राज्य के सभी जिले के निर्वाचन को रद्द करना उचित नहीं है। इसी संबंध में आने वाले 31 मार्च को राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित कुर्मी बोर्डिंग में एक बैठक रखी गई है जिसमें सभी केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है ताकि बीच का कोई रास्ता निकाल कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 4 अप्रैल को ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version