होली रंगों और प्‍यार का त्‍योहार है। हर साल होली खेलते वक्‍त जाने अनजाने केमिकल रंगो की वजह से कई लोगों की आंख की रोशनी चली जाती है या कान का पर्दा फट जाने जैसी घटनाओं की वजह कई लोगों की जिंदगी ही बैरंग से हो जाती है। इसलिए जरुरी है कि आप सावधानी से और सुरक्षित होकर होली खेले। आइए जानिए कैसे आपको होली खेलते वक्‍त सावधान रहने की जरुरत है।

आंखे – ज्‍यादातर रंग एसिडिक होते हैं। आंखों में जाते ही इनसे खुजली या जलन हो सकती है। आंखों में रंग चला जाएं तो ठंडे पानी से धोएं। आराम न मिले पर तुरंत डॉक्‍टर से सम्‍पर्क करें।

नाखून होली खेलने के कई दिनों तक नाखूनों के किनारों पर रंग कई दिनों तक लगे रहते हैं, जो बुरे लगते हैं। नाखूनों को सुरक्षा देने के लिए धुलंडी के दिन नेशपॉलिश की मोटी परत लगाएं। नाखून अगर लम्‍बे हैं, तो अंदर की ओर भी हल्‍की परत लगा सकते हैं।

होंठ होंठो की सुरक्षा के लिए लिपस्टिक जरुर लगाएं। हां, इससे पहले वैसलीन की हल्‍की परत लगा लें।

मुंह व नाक अगर आपके मुंह में रंग चला जाएं तो पानी पीकर उल्‍टी करें। लेकिन ज्‍यादा मात्रा में चला गया है तो जल्‍द डॉक्‍टर के पास जाएं। इसके अलावा अगर गलती से रंग आपकी नाक में चला गया है और आपको सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी है तो फौरन अस्‍पताल जाएं। ध्‍यान रहे कि इस दौरान पानी ना पीएं वर्ना दम घुट सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version