होली के त्योहार को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म के मुताबिक 2 दिन मनाए जाने वाले इस पर्व में सबसे पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है। माना जाता है कि होलिका दहन के दिन किए गए उपायों की मदद से आप अपने घर की पैसों की तंगी को दूर कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार इन उपायों को करने से ना सिर्फ आपको व्यापार में लाभ मिलेगा, बल्कि जीवन में आपकी सफलता के रास्ते भी खुल जाएंगे। इस संबंध में ज्योतिष की जानकार आचार्या भारती नारंग के अनुसार कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनके संबंध में मान्यता है कि उन्हें राशि अनुसार करने से जहां एक ओर सभी संकट दूर हो जाते हैं, वहीं राशि के अनुसार किए उपाय कई तरह के लाभ भी देते हैं। आइये जानते हैं सिंह राशि वालों पर कैसा रहेगा होली का प्रभाव –
होली का प्रभाव सिंह राशि पर
सिंह राशि शुक्र आपकी राशि से आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें और सरकारी नौकरी करने वाले अपना काम ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार और भाषा में सुधार लाने की जरूरत पड़ेगी अन्यथा परिस्थितियां आपके खिलाफ हो सकती हैं। गोचर काल में यात्रा करने से बचें और खर्च संभलकर करें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और जीवनसाथी के जीवन में उन्नति होगी।
होली का गुरु मंत्र
सिंह राशि वाले जातकों को प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पण करना चाहिए इससे उनके बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।
होली के खास टोटके
इस राशि के जातक साबुत पान का एक पत्ता लें, उस पर 1 सुपारी और घी में डुबोयें और एक बताशा भी रखें। सारी सामग्री को अपने सिर से 7 बार घुमाकर होली की अग्नि में डालें। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे, इससे सभी परेशानी खत्म हो जाएगी।
होली शुभ रंग
सिंह राशि वालों के लिए पीला और केसरिया रंग काफी अच्छा होता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version