कोरिया। वर्तमान में कोरोना वायरस वैश्विक बीमारी से पूरा विश्व लड़ रहा है इस वायरस के कारण बच्चों का पढ़ाई बहुत प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन विभिन्न विभिन्न योजना से बच्चों की पढ़ाई को जारी रखा है आज ऐसे ही कर्मठ शिक्षक जिन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़े रखा है शिक्षक बिसे लाल के कार्यों को जानेंगे। शिक्षक बिसे लाल ने मई 2020 से ही ऑनलाइन क्लास लेना प्रारंभ कर दिया था कमजोर नेटवर्क होने के कारण कीपैड मोबाइल से बच्चों का बच्चों का पढ़ाई जारी रखा। जब हर बच्चा ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पा रहा था तब मोहल्ला क्लास लेना प्रारंभ किया जिसमें स्वयं टी एल एम का निर्माण करके खेल खेल में भयमुक्त वातावरण में बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा में जोड़े रखा इनके द्वारा वर्तमान में 300 से अधिक टी एल एम का निर्माण कर चुका है। इन्होंने अपने बच्चों के लिए मिट्टी का खिलौना कागज से फूल बनाना बांस से टोकरी बनाना भी सिखाए हैं। इन्होंने स्टोरी वियर वेबसाइट से बच्चों के लिए कई कहानियां भी लिखे हैं जिसे बच्चे रुचि पूर्वक पढ़ते हैं। वर्तमान में इन्होंने अपने गांव के घरों में प्रिंट रचना का निर्माण करके गांव के वातावरण को शैक्षणिक बना रहे हैं। इन्होंने गांव के मकानों में वर्णमाला गिनती पहाड़ा गणित की आकृति शब्द जोड़ आदि को लिखे हैं। जिससे सभी बच्चे रुचि पूर्वक पढ़ते हैं और देख कर लिखते भी हैं और साथ ही अपने छोटे भाई बहन को पढ़ाते भी हैं जिससे गांव का माहौल काफी बदल गया है। गांव में प्रिंट रिच रचना वातावरण से सभी बच्चों को फायदा मिला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version