अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इस बीच प्रदेश के एक और जिले में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन ने आज रात से नाइट कर्फ्यू लागू किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी दुकानें रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लग सकता है लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए यह बयान दिया है। कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है और अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है लेकिन लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अन्य जिलों के बढ़ते मामलों पर गंभीरता व्यक्त की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version