रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 31 मार्च को राजधानी रायपुर के आजाद चौक तात्यापारा स्थित कुर्मी बोर्डिंग में एक बैठक रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह बैठक सामूहिक नेतृत्व में संपन्न होगी, जिसमें समाज के सभी केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगण शामिल होंगे। श्री वर्मा ने यह भी बताया कि इस बैठक में किसी अन्य व्यक्ति को इस बैठक में शामिल नहीं किया जायेगा। आपको बता दें कि आने वाले 4 अप्रैल को समाज का निर्वाचन होना था जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष एवं 6 राजप्रधानों के लिए मतदान होना था, लेकिन समाज के चुनाव अधिकारी के द्वारा कोरोना और धारा 144 के कारण कलेक्टर के द्वारा अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए चुनाव स्थगन की सूचना समाज के लोगों को दी गई। इधर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा का कहना है कि कोरोना और कलेक्टर से अनुमति के बहाने एक सोची समझी साजिश के तहत चुनाव स्थगित कराया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि लगता है चुनाव स्थगित कराने की योजना हो सकता है पहले से ही बनाई गई हो। यदि ऐसा रहता तो सामाजिक चुनाव की अधिसूचना के साथ सभी प्रदेश के सभी कलेक्टरों से अनुमति लेनी चाहिये थी, लेकिन ऐसा ना कर जब धारा 144 लागू है तब चुनाव की अनुमति लेने के बहाने केवल राजधानी के कलेक्टर के द्वारा अनुमति नहीं प्रदान किये जाने को कारण बताते हुए राज्य के सभी जिले के निर्वाचन को रद्द करना उचित नहीं है। इसी संबंध में कल 31 मार्च को राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित कुर्मी बोर्डिंग में एक बैठक रखी गई है जिसमें सभी केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है ताकि बीच का कोई रास्ता निकाल कर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 4 अप्रैल को ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version