रायपुर। राजधानी के कुशालपुर का आदर्श नगर कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां आदर्श नगर की एक ही गली में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब आदर्श नगर कन्टेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। इधर छत्तीसगढ़ में आज 3108 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत भी हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 44 हजार 624 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4131 मरीजों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में आज 987 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 18 हजार 436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या आज 22057 है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version