केंद्र सरकार ने लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की। इस स्कीम में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अपनी बेटियों के लिए न्यूनतम 500 रुपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। सुकन्या योजना में अकाउंट को चालू रखने के लिए हर वर्ष कम से कम 500 रुपए जमा करना जरूरी होता है। अगर रकम जमा नहीं किया जाए, तो उसे डिफॉल्ट खाता माना जाता है।
कैसे एक्टिव करें खाता
अगर किसी का अकाउंट इनएक्टिव हो जाएं तो कस्टमर पोस्ट ऑफिस या बैंक जाना होगा। इसके बाद वहां दोबारा खाता शुरू करने के लिए एक फॉर्म को भरना होगा। वहीं बकाया रकम का भुगतान करना होगा।
एक बेटी के नाम एक अकाउंट
परिजन अपनी एक बेटी के नाम पर सिर्फ एक खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही अधिकतम दो बेटियों के नाम से अकाउंट ओपन कर सकते हैं। अगर जुड़वा या तीन बेटियां एक साथ हुई हैं, तो तीसरी बच्ची को भी फायदा मिलता है।
कब तक करना है निवेश
बेटी के 10 साल के होने से पहले अकाउंट खुलवा सकते हैं। शुरुआत में 14 साल के लिए खाते में पैसे जमा करने होते हैं। ये स्कीम 21 साल के बाद मैच्योर होती है, यानि 21 वर्ष के बाद पैसा निकाल सकते हैं। वहीं 18 साल के आयु के बाद अगर लड़की की शादी हो तो रकम निकाल सकते हैं। साथ ही बेटी की शिक्षा के लिए भी 50 फीसद तक पैसा निकाल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना खाते को समय पर ऐसे करें एक्टिव वर्ना होगी यह कार्यवाही
Next Article छत्तीसगढ़ मंत्रालय अधिकारी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन

