गरियाबंद। असम चुनाव प्रचार से लौटी कांग्रेस की तेजतर्रार महिला नेत्री ममता राठौर का निधन हो गया। तबीयत बिगडऩे के बाद ममता राठौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान ममता का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गरियाबंद महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान ममता की सांस थम गई। बता दें कि कोरोना जांच में रिपार्ट पॉजिटिव आया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के नेताओं ने निधन पर शोक जताया है। विधायक अमितेश शुक्ल एवं पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने निधन पर दुख जताया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version