वैक्सीनेशन के बीच देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ गई है। ऐसे में इस वैक्सीनेशन अभियान की गति तेज करने के लिए भारत ही नहीं अन्य देशों में कुछ न कुछ ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया जो काफी हैरान कर देने वाला है। वहां वैक्सीनेशन के लिए लोगों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। जैसे वैक्सीन लगवाओं और बीयर ले जाओ इतना ही नहीं कहीं- कहीं गांजा भी दिया जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ओहियो में लोगों को वैक्सीन के लिए बीयर का ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मिशिगन के मारिजुआना बनाने वाली कंपनी गांजा तक दे रही है। ये तो सिर्फ एक दो शहरों के नाम है इनसे अलग कई और शहर है जहां ऐसे ही कई अलग अलग ऑफर मिल रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका की एक कंपनी ने वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को फ्री राइड दे रही है। ये स्कीम हमारे देश में भी चल रही है। यहां ऊबर वैक्सीन लगवाने जा रहे व्यक्ति को फ्री राइड दे रही है। अमेरिका की एक निजी कंपनी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए छुट्टी भी दे रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version