उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। फिलहाल इसकी अवधि 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक रखी गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज हुई बैठक के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने लिया निर्णय लिया गया है। इसी सिलसिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लोगों की बढ़ती लापरवाही के कारण एक कलाकार को भैंसा लेकर ‘यमराजÓ का रुप धारण कर मजबूरन मुरादाबाद की कर्फ्यू पर उतरना पड़ा। कलाकार ने भैंसे सहित महानगर में काफी देर तक भ्रमण किया और लोगों से मास्क धारण करने के साथ ही हर जगह पर फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की जोरदार अपील की।यमराज के रूप में तैयार एक स्थानीय कलाकार ने हाथ में माइक ले रखा था। इसके साथ ही हाथ में प्ले कार्ड लिया था, जिस पर लिखा था कि धरती के वासियों हमारा वर्क लोड मत बढ़ाओ। मास्क लगाओ और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करो। वह लोगों के बीच में जाकर कोरोना वायरस महामारी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा कर रहा था। इसी दौरान वह लोगों को इसके कहर से बचने की भी अपील कर रहा था। उनसे लोगों ने मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह भी किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version