दमोह में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद इलाके के लोगों के होश उड़ गए हैं। चूंकि पति-पत्नी में झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है पर जब उस झगड़े में शराब सिर चढ़कर बोलने लगे तो वही अंजाम होता है जो यहां एक शराबी के साथ होता है। दरअसल हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरीखुर्द निवासी 45 बर्षीय कमलेश आदिवासी शराब के नशे में धुत होकर अपनी 42 वर्षीय पत्नि लक्ष्मी बाई आदिवासी से विवाद करने लगा। चूंकि कमलेश के सिर पर शराब का नशा अपना रंग दिखा रहा था। विवाद इतना इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब मृतिका की मां के देर तक आवाज देने पर भी दरवाजा न खुला तब रोशनदान से देखा तो सब दंग रह गए। आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी गई है। सुबह होने पर आरोपी के चेहरे पर पछतावा है। उसे पता है कि शराब के नशे में उसने कितना जघन्य अपराध कर दिया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

