रायपुर । छत्तीसगढ़ में राजधानी इन दिनों कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन से जूझ रही है। लॉकडाउन का कारण कोरोना संक्रमण के चैन को तोडऩा है, लेकिन देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमीं और कोरोना संक्रमण के इलाज में उपयोगी इस दवाई की मांग ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन पूरी राजधानी में सिर्फ पुराना मेडिकल कॉम्प्लेक्स स्थित कुमार मेडिकोज में ही उपलब्ध है। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि नियंत्रक रायपुर ने जिले के 12 दुकानों को सूची बद्ध कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता के लिए अधिकृत किया है, लेकिन 12 में से सिर्फ एक ही दुकान में रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता अपने आप में एक बड़ा सवाल उठाता है।
कुमार मेडिकोज में प्रतिदिन थोक के दाम पर ही मरीजों के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में जब देश से रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात बंद है और राज्य के कई हिस्सों में लॉकडाउन है। उसके बाद भी कुमार मेडिकोज के बताए समय पर दवाई की उपलब्धता एक सवाल उठाती है। शनिवार को शाम तक कुमार मेडिकोज ने करीब 300-400 मरीजों के परिजनों को इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद इंजेक्शन समाप्ति की घोषणा हो गई। फिर भी देर रात तक इंजेक्शन की तलाश में मरीजों के परिजन भटकते रहे और दुकान के बाहर टहलते मिले। सभी को इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया गया और आज रविवार होने के चलते सुबह करीब 8 बजे से ही मरीजों के परिजन कतार बनाना शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते कतार करीब 500-700 लोगों की हो गई, लेकिन जब कुमार मेडिकोज के शटर खुले तो सिर्फ इंजेक्शन की 70 वायल आने की जानकारी दी गई।
इसके अलावा जिले के अन्य 11 स्टोर्स जो इंजेक्शन रखने के लिए औषधि विभाग से अनुमति प्राप्त हैं, उन्हें एक भी खेप नहीं आई। इस बात पर सरकार और प्रशासन दोनों को गौर करने की जरूरत है कि इस खेेप के आने और अन्य स्थानों पर नहीं जाने के पीछे का क्या राज है और वो भी ऐसे समय में जब प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इस इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

