नई दिल्ली।जिस तेजी के साथ दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि जल्द ही पूरी दिल्ली कोरोना की चपेट में होगी। सरकार ने कोरोना की जांच तेज कर दी है, रविवार को सरकार ने जानकारी दी कि 24 घंटे के भीतर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ 10732 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद रविवार को पुराना किला, बगल में चिड़ियाघर, दूसरी तरफ इंडिया गेट और लाल किले के सामने पटरी बाजार में लोगों की भीड़ देखकर ऐसा लगा मानो दिल्ली वासी यह साबित करने पर तुले हों कि कोरोना जितना मर्जी बढ़े उन्हें परवाह नहीं है। पटरी बाजार में कुछ लोगों से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि क्या करें रोजी-रोटी बंद कर दें।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

