Wednesday, December 10

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। देश में मंगलवार रात तक संक्रमण के 185,248 नए मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसमें 1,026 लोगों की मौत हुई है। इनमें अकेले महाराष्ट्र में ही 60,212 संक्रमित मिले हैं और 281 की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमित एक करोड़ 38 लाख 71 हजार से अधिक हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,72,115 हो गई है। हालांकि, इस दौरान 82,231 लोग ठीक भी हुए हैं और उबरने वालों का आंकड़ा 1.23 करोड़ को पार कर गया है। सक्रिय मामले बढ़कर 13.60 लाख हो गए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते कुल संक्रमित 1.36 करोड़ थे। इनमें से 1,71,058 की मौत हो चुकी है और 1.22 करोड़ मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति विस्फोटक हो गई है। राज्य में पिछले एक दिन में 17,963 संक्रमित पाए गए हैं, महाराष्ट्र के बाद किसी राज्य में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में 85 लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा देश में 10 हजार से ज्यादा मामले सिर्फ दिल्ली में (13,468) पाए गए हैं और 81 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी रिकॉर्ड 6,690 नए केस मिले हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में 156, कर्नाटक और गुजरात में 67-67, पंजाब में 50, मध्य प्रदेश में 40, राजस्थान में 28, बंगाल और केरल में 20-20 और तमिलनाडु में 18 और मरीजों की जान गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version