45 साल से ऊपर के लोगों को कोविड टीका लगवानें की अपील की

रायपुर। आध्यात्मिक गुरू श्री अरूण चौबे जी महाराज का दरबार कोरोना के चलते 19 अप्रैल तक बंद रहेगा। गुरुदेव महाराज ने सभी लोगों से अपील किया है कि कोरोना के चलते घर से ना निकले, बिना मास्क घर से ना निकलें, जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले, सर्दी-बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल जाकर कोविड जांच करावें। बच्चों एवं अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखे। सरकार के कोविड नियम का पालन करें, एवं 45 साल से ऊपर के लोग कोविड टीका अवश्य लगवायें।

चौबे जी महाराज जी ने कहा कि मास्क लगाने पर, मास्क लगाने वाले व्यक्ति से दूसरे लोगों में वायरस फैलने से रोकने में मदद मिलती है. सिर्फ़ मास्क लगाकर कोविड-19 से नहीं बचा जा सकता. हमें साथ में शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी और हाथों को साफ रखना होगा. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह मानें. तथ्यों की जानकारी रखकर और ज़रूरी सावधानियां अपनाकर, आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह मानें.


चौबे जी महाराज जी ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए:बार-बार हाथ धोएं. हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड रब इस्तेमाल करें.अगर कोई खांस या छींक रहा है, तो उससे उचित दूरी बनाए रखें.शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो, तो मास्क लगाएं.आंखें, नाक या मुंह को न छुएं.खांसने या छींकने पर नाक और मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढक लें.अगर आप ठीक नहीं महसूस कर रहे हैं, तो घर पर रहें.अगर आपको बुखार, खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाएं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version