डबवाली। दो राज्यों की सीमा पर स्थित एक घर को लेकर एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। महाशा धर्मशाला से सटे घर में 70 वर्षीय जगवंती देवी परिवार सहित रहती है। उसके घर का एक दरवाजा हरियाणा में खुलता है तो दूसरा पंजाब में। बुधवार को घर के बीच दीवार निकाल दी। इसलिए नहीं कि परिवार में विवाद हुआ। बल्कि हरियाणा बिजली निगम के फरमान पर ऐसा किया। इसके बाद पंजाब में स्थित उसका बेडरूम बंद हो गया। घर के बीचों-बीच बनी गैलरी बंद हो गई।
दरअसल, जगवंती देवी ने घर का विस्तार करते हुए हरियाणा में निर्माण किया है। करीब तीन माह पूर्व बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जमीन की रजिस्ट्री उर्दू में होने के कारण आपत्ति लगा दी गई थी। मलोट में अनुवादक मिला, जिसके बाद रजिस्ट्री पंजाबी भाषा में हुई। पुन: ऑब्जेक्शन लग गया कि पंजाबी पढऩी नहीं आती।

