रायपुर। रायपुर में लॉकडाउन 4 से 5 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि लोगों को जिला प्रशासन थोड़ी राहत देने का मन बना रहा है। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सब्जी, किराना और राशन की दुकानें खुलेंगी। मुमकिन है कि भीड़ जुटने की आशंका की वजह से मुहल्लों में ठेलों पर ही सब्जी बेचने की अनुमति मिले। बाजार बंद रह सकते हैं। पिछले 9 से 19 अप्रैल सोमवार तक फिलहाल लॉकडाउन लगा हुआ है। जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल सोमवार से इसे 23 अप्रैल शुक्रवार तक बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में शनिवार शाम तक रायपुर के कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन निर्देश जारी कर सकते हैं।
रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 3813 नए मरीज मिले हैं। 61 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 24 हजार 704 हैं। दुर्ग में 1995 नए मरीज, 8 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 192086 हैं। बिलासपुर में 1189 नए मरीज मिले, 2 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 8716 हैं। राजनांदगांव में 1069 नए मरीज मिले, 2 लोगों की जान गई और यहां एक्टिव केस 11878 हैं। रायगढ़ में 545 नए मरीज मिले, 7 लोगों की जान गई। अब एक्टिव केस 3889 हैं। कोरबा में 730 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 5412 एक्टिव मरीज हैं। बलौदाबाजार में 733 नए संक्रमित मिले, यहां 2 लोगों की मौत हुई, यहां 6 हजार 532 एक्टिव मरीज हैं।
