रायपुर। राजधानी रायपुर के पचमेढ़ी नाका स्थित राजधानी हास्पिटल में आज लग गई। आग से 5 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। घटना पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि घटना में आग से जलने से रमेश साहू की मौत हो गई है। वहीं ईश्वर राव, वंदना गजमाला और देविका सोनकर की दम घुटने से मौत की खबर मिली है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने में लोग जुट गए थे। दमकल अमले को घटना की सूचना दी गई थी। दमकलकर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कवायद में जुटे हुए थी। वहीं मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव घटनास्थल पर पहुंच गए थे, वे यहां सहायता और मदद की कार्यों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन कर रहे हैं। इस दुर्घटना में आग से जलने से और दम घुटने से कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। अमित जोगी ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की गई है।
अस्पताल में आग लगने से 5 की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
