नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण की रफ्तार को और तीव्र किया गया है। टीकाकरण के मामले में भारत, अमेरिका और चीन को पछाड़ कर शीर्ष स्‍थान पर पहुंच गया है। 92 दिनों में ही देश में 12 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। इस आंकड़े को छूने में अमेरिका ने 97 दिन लगाए और चीन ने 108 दिनों में इस लक्ष्‍य को पूरा किया। उप्र, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में एक-एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में हररोज लगाए जाने वाले टीकों के मामले में भी भारत शीर्ष पर बना हुआ है।

92वें दिन करीब 97 लाख टीके लगाए गए

मंत्रालय ने बताया कि देश के चार राज्यों में अब तक एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। ये राज्य हैं-महाराष्ट्र (1.21 करोड़), उत्तर प्रदेश (1.07 करोड़), राजस्थान (1.06 करोड़) और गुजरात (1.03 करोड़)। मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 92वें दिन शनिवार को देश भर में 39,998 सत्रों में 26,84,956 टीके लगाए गए। इनमें से 20,22,599 लाभार्थियों को टीके की पहली और 6,62,357 को टीके की दूसरी डोज दी गईं।

रविवार को 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 टीके लगाए गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 18,15,325 सत्रों में लाभार्थियों कुल 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। लाभार्थियों में 91.28 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 57.08 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.12 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 55.10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) शामिल हैं। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के 8.59 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली और 49.72 लाख से ज्यादा लोगों दूसरी डोज भी दी जा चुकी हैं। देश में कुल टीकाकरण की 59.5 फीसद डोज केवल आठ राज्यों में ही दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version