रायपुर। महासमुंद रेलवे स्टेशन में एक महिला अपने पति के लाश के साथ घंटों इंतजार करती रही, लेकिन कोरोना के डर से किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। 4 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार कोतवाली पुलिस की टीम ने एंबुलेंस बुलाकर मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला कालाहांडी (ओडिशा) के केसिंगा में मालपडा के पथरला का निवासी चेयरमैन मांझी (45 वर्ष) पिता दुर्योधन अपनी पत्नी दुलारी बाई के साथ ग्राम खरोरो के एक पोल्ट्री फॉर्म में मजदूरी का काम करता था। शनिवार दोपहर 2.30 बजे रेलवे स्टेशन महासमुंद पहुंचा। यहां बैठकर पति-पत्नी ने खाना खाया और उसके कुछ देर बाद ही अचानक चेयरमैन बेसुध होकर गिर गया। पत्नी ने आसपास के लोगों और आरपीएफ से मदद मांगी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। पत्नी बेसुध होकर पति के लाश के पास ही बैठ गई। इधर, आसपास के लोगों ने 108 और 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोनों ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ देर में बिना किसी मदद के वापस चली गई। आखिरकार शाम 6.30 बजे कोतवाली की टीम ने एक एंबुलेंस बुलाई और नीलम के शव को जिला अस्पताल लेकर गई। इधर, रविवार को जिला अस्पताल में मृतक का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रविवार की दोपहर को मृतक के बेटे नितिन मांझी ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पिता का अंतिम संस्कार किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version