मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि वह जिले में 10 या 10 से कम लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले जोड़े को अपने घर में शानदार दावत (डिनर) देंगे। उन्होंने कहा कि यह अनूठा विचार उनके मन में तब आया जब एक सप्ताह पहले इस जिले के एक गांव में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में बिना मास्क के साथ लोगों का नाचने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था, इस प्रकरण से भिंड की बदनामी हुई थी। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के अनुसार किसी शादी में अधिकतम 50 लोगों की ही अनुमति है। सिंह ने कहा कि शादी समारोह में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन की घटनाएं भिंड जिले में दोबारा न हो, इसके लिए उनके मन में यह विचार आया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई दूल्हा-दुल्हन 10 या 10 से कम लोगों ही मौजूदगी में शादी करेंगे, तो मैं इस जोड़े को अपने घर में शानदार दावत (डिनर) दूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जोड़े को कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए एक स्मृति चिन्ह भी दिया जाएगा। इसके अलावा, इस जोड़े को उनके घर से मेरे घर पर दावत में लाने एवं छोडऩे के लिए एक सरकारी वाहन लगाया जाएगा। हालांकि, सिंह ने बताया कि उनकी इस घोषणा को अब तक केवल दो ही दिन हुए हैं, इसलिए अब तक किसी भी जोड़े ने इस दावत का मजा लेने के तय की गई शर्तों के हिसाब से शादी नहीं की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version