पटना। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के अलौदिचक इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां खाना बनाने के दौरान आग लग गई और इस घटना में घर के चार बच्चे भी जल गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां और एक बच्चा भी शामिल हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस समेत बीडीओ और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीनचक गांव में झोपड़ीनुमा मकान में पासवान बिरादरी का एक परिवार रहता है। घर में तीन बेटा और एक बेटी थी। बेटी 12 वर्ष जबकि तीन बेटे 5 से 8 साल तक के थे। गांव में कोरोना पांव पसार चुका है और कई लोग संक्रमित हैं। ऐसे में अपने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए खेत पर जाते समय माता-पिता ने बच्चों को झोपड़ीनुमा घर में बंद कर चले गये। इसके कुछ ही देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर जब तक गांव के लोग शोर मचाते मौके पर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। चारों बच्चे झोपड़ी के अंदर झुलसकर दम तोड़ चुके थे। उनका चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था। अगलगी की इस घटना में झोपड़ी में रखी संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई। ऐसे में जहां पीडि़त परिजनों की गोद सूनी हो गई है। वे खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुनपुन थाने की पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version