रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग एवं रायपुर संभाग अन्तर्गत विभिन्न विकासखंडों के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं मितानिनों से गांवों में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवम उपचार की जानकारी ली। गांवों में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय की गई कोरोना दवा किट के वितरण के बारे में पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों को घर-घर जाकर लोगों को यह समझाइश देने की बात कही कि कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी है ताकि कोरोना की बीमारी को शुरुआत में ही रोका जा सके। दवा लेने में देर होने से बीमारी गंभीर हो जाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री ने गांवों में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवम उपचार की जानकारी ली
Previous Articleयहां के शत प्रतिशत पात्र लोगों ने लगवाए कोरोना के टीके
Next Article 1 सप्ताह लॉकडाउन और बढ़ाये जाने के संकेत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
