नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। कुछ देर पहले बीसीसीआई के अधिकारियों की बैठक खत्म। आईपीएल स्थगित आज का मैच भी नहीं होगा। बाकी फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस सीजन के लिए टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मंगलवार दोपहर शुक्ला ने एएनआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों के बीच बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस सीजन के आइपीएल को स्थगित करने का फैसला ले लिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे है।
एक के बाद एक कई दिग्गज खिलाड़ी हो रहे कोरोना पॉजिटिव, आईपीएल हुआ स्थगित
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
