रायपुर। महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना पर गृह एवं जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना की बारीकी से जांच कराने और फरार कैदियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि जिला जेल महासमुंद में सजा काट रहे पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इनमें चार कैदी महासमुंद जिले के तथा एक कैदी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चार अपराधियों को 2019 में सजा होने के बाद तथा एक को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था। जेल से फरार पांचों अपराधियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हो गए। फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियों के बारे में जानकारी भेजी गयी है। इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।
दीवार फांदकर 5 कैदी फरार मामले में गृह एवं जेल मंत्री ने जांच के निर्देश दिए
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
