रायपुर। मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़ साहित्यिक मंच कोरिया के द्वारा कोरोना जागरूकता ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उमेश पांडेय संस्थापक मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़, श्रीमती आशा पांडेय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच छत्तीसगढ़, श्रीमती पूनम दुबे उपाध्यक्ष मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़ एवं श्रीमती सुशीला साहू रायगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिसे लाल जिलाध्यक्ष मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरभोका कोरिया सरस्वती वंदना तुलेश्वर कुमार सेन के द्वारा प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी कवि श्रीमती स्वाति पांडेय शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल करही मुंगेली छत्तीसगढ़, कुलेश्वर कुमार सेन शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा राजनांदगांव, मनोज कुमार शासकीय प्राथमिक शाला शिवपुर, नीलकंठ गायकवाड प्रयास विद्यालय बिलासपुर कक्षा 12, साक्षी राजपूत कक्षा 7 शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल करही मुंगेली, आकाश कपूर कक्षा 7 शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल करही मुंगेली ने अपने स्वरचित कविता के माध्यम से कोरोना से बचने का अपनी कविता के माध्यम से बताया गया सभी प्रतिभागी का कविता बहुत अच्छा था। मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया तथा सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

