पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लॉकडाउन 3 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, इस आशय के आदेश आज जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी ने जारी कर दिए हैं, जारी आदेश के अनुसार अब यहां 15 मई रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन जिले में रहेगा। इस आदेश के बाद अब 12 मई से 15 मई तक जीपीएम में पूर्णरूप से तालाबंदी रहेगी, यानि की तीन दिन और पाबंदी जारी रहेगी, पहले यहां 12 मई तक लॉकडाउन का आदेश था। अति आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बेवजह घूमने, मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक, अनावश्यक आवाजाही करने वाले लोगों पर 10,000 का चालान किया जाएगा। इसके अलावा जिले में अंतिम संस्कार एवं विवाह जैसे कार्यक्रमों में अनुमति के साथ अधिकतम 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
