नई दिल्ली। कोविड के कहर को देखते हुए बुधवार से 10 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महत्त्वपूर्ण कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला किया गया. लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सेवाओं की छूट दी गई है. राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसको रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसको रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. बीते सोमवार को राज्य में कोरोना के 4823 नए केस सामने आए और 32 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल राज्य में कोरोना के करीब 63 हजार एक्टिव मामले हैं. लगातार यह संख्या बढ़ती जा रही है. तेलंगाना समेत अब तक देश के अधिकतर राज्यों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3.50 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. कोरोना की दूसरी लहर से देश में हालात काफी बदतर हो गए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version