राजिम। क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान की जानकारी लेने जिला पंचायत सदस्य एवं छ. ग.प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी साहू क्षेत्र किसानों के साथ उनके खेतों में पहुंच कर हाल चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि, हमारे प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने तत्काल सभी कलेक्टरो को आदेश जारी कर इस आपदा के लिए आँकलन रिपोर्ट तय कर जानकारी मांगी है और उसी के आधार पर किसानों को मुआवजा राशि तय करेंगे। अभी छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की जलकर को माफ किया है,और किसानों के हितों को देखते हुए निर्णय लेंगे। क्षेत्र के किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए। हम खुद आपकी पीड़ा राज्य सरकार तक पहुंचा रहे हैं। कोरोना महामारी और बिजली समस्या से गुजरते हुए किसान रबी फसल उत्पादन किया, लेकिन ऐन कटाई के समय बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। श्रीमति साहू ने केंद्र सरकार से डीजल, पेट्रोल और रासायनिक खादों के मूल्य वृद्धि ना कर किसानों को राहत देने की मांग की है । इस अवसर पर कुरूद उपसरपंच प्रहलाद साहू,डोमार साहू, छबिराम, गोविंद ध्रुव, खेमलाल साहू, प्यारी साहू सहित किसानजन उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version