रायपुर। जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य, वन एवं उद्योग विभाग के सभापति एवं सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव ने आज कोरोना वायरस से लडऩे के लिए आज देवभोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर टीका लगवाई। उनके टीका लगवाने के बाद क्षेत्र की जनता में टीका लगाने के प्रति उत्साह बढ़ा और उनके क्षेत्र के बहुत सारे लोगों ने टीका लगाकर कोरोना महामारी को हराने की शपथ ली। जनता में टीका के प्रति गलत फहमी होने के कारण कुछ लोग नहीं लगा रहे थे, लेकिन आज श्रीमती धनमती यादव के लगाने के बाद से क्षेत्र के लोगों में अति उत्साह दिखा। इसी तरह से सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर इस वायरस से लडऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version