
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंसारी परिवार के सदस्यों ने आध्यात्मिक गुरू श्री अरूण चौबे जी महाराज का दर्शन किया। इस दौरान गुरू महाराज ने पंसारी परिवार के समस्त सदस्यों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान गुरुदेव महाराज ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना के चलते घर से ना निकले, बिना मास्क घर से ना निकलें, जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले, सर्दी-बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल जाकर कोविड जांच करावें। बच्चों एवं अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखे। सरकार के कोविड नियम का पालन करें, एवं कोविड टीका अवश्य लगवायें। चौबे जी महाराज जी ने कहा कि मास्क लगाने पर, मास्क लगाने वाले व्यक्ति से दूसरे लोगों में वायरस फैलने से रोकने में मदद मिलती है। सिर्फ़ मास्क लगाकर कोविड-19 से नहीं बचा जा सकता। हमें साथ में शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी और हाथों को साफ रखना होगा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह मानें। तथ्यों की जानकारी रखकर और ज़रूरी सावधानियां अपनाकर, आप खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।