जशपुरनगर। जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना से महिलाओं को रोजगार मुखी कार्यों से जोड़ा जा रहा है। और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में पत्थलगांव विकास खंड बहनाटांगर की गोठान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को खनिज न्याय निधि मद से मिनीराईस मिल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समूह की महिलाएं अपने आस पास के गांव के किसानों का धान लाने पर धान कुटाई का कार्य राइस मिल के माध्यम से करती है जिससे उनको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोठान से जुड़कर महिलाएं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। महिलाओं ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। कलेक्टर महादेव कावरे जिले के गोठान में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन बकरी पालन बटेर पालन मशरूम उत्पादन सिलाई मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही गोबर के गमला चैन फिनिशिंग मशीन कड़क नाथ मुर्गी पालन, दोना पत्तल निर्माण चप्पल निर्माण और बांस से बनाएं जाने वाली सामग्री, तेल मिल मूर्रा मशीन और मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए भी सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

