Saturday, December 13

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भवन द्वारा प्रति शनिवार विगत 13 वर्षों से भंडारा का आयोजन जारी है। विशेषतौर पर आयोजित इस भंडारा कार्यक्रम में मरीजों के परिजन, बच्चों और वृद्धों को भोजन प्रदान करता है। इतना ही नही भंडारा का यह आयोजन लॉकडाउन के कठिन दौर में भी गरीबों और असहाय लोगों को भोजन वितरण कर भंडारा के इस आयोजन को संपन्न किया जा रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ के लाखों आम लोगों को इस भंडारा का लाभ मिल चुका है। राज्य के सुदूर अंचल से मेकाहारा और एम्स में उपचार के लिए आये गरीब किसानों के परिजनों व मरीजों के उपचार और भोजन की व्यवस्था में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है, इतना ही नही अति आवश्यक परिस्थिति में आयोजन समिति के द्वारा सुखा अनाज भी वितरण किया जाता है। आयोजन समिति के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, अशोक कश्यप,गोवर्धन वर्मा, राजेश सिंह बिसेन, गिरधारी ठाकुर, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार ने दुर्लभ परिस्थिति में भी ऐसी सेवा जारी रखने पर छत्तीसगढ़ी भवन को बधाई दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version