Thursday, December 11

रायपुर। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने में पूरे विश्व में वैक्सीन कारगर साबित हो रहा है। वैक्सीन लगाने वालों पर संक्रमण का उतना असर नहीं होता जितना वैक्सीन नहीं लगाने वालों पर हो रहा है। लेकिन प्रदेश के कई इलाकों में वैक्सीन लगवाने के खिलाफ भ्रामक प्रचार किए जा रहे हैं जिसके कारण गांव के लोग वैक्सीन लगवाने से इंकार कर रहे हैं साथ ही वैक्सीन लगाने जाने वाली टीम का विरोध भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश साहू संघ वैक्सीन लगाओ-जीवन बचाओ अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने सभी जिलाध्यक्षों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि कोरोना को रोकना वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से चिकित्सकों के साथ वैक्सीन भी अहम लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन कुछ लोग वैक्सीन के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं इसलिए प्रदेश का सबसे बड़ा साहू समाज इस भ्रम को दूर करने के लिए खड़ा हो रहा है। श्री स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर समाज के जिला, परिक्षेत्र और ग्रामीण इकाईयों में यह अभियान 26 मई को एक साथ शुरु किया जाएगा। इस दिन अंतराष्ट्रीय पूर्णिमा दिवस होने के साथ ही गुरू गोरखनाथ जी की जयंती भी है। इसे ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
कलश में जलता दीप लेकर निकलेंगी महिलाएं
मीडिया संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि श्री हिरवानी जी के निर्देश पर कर्मा सेवा शक्ति कलश लेकर महिलाएं निकलेंगी। इसके तहत चार बहनें कलश में जलता दीप लेकर निकलेंगी। इनके साथ ही चारों कलश के सामने दो बहनें और दो बहनें पीछे वैक्सीन से संबंधित नारे लिखे हुए फ्लैक्स या तख्ती लेकर चलेंगी। जबकि एक अन्य बहन इन सबका मार्गदर्शन करेंगी। इन तरह नौ बहनें इस अभियान के प्रचार-प्रसार में भाग लेकर आवासीय गली मोहल्लों में भ्रमण करेंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Exit mobile version