बिहार में रहने वाले शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसके ट्वीट ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल पंकज कुमार गुप्ता नाम के ट्विटर यूजर ने अपनी प्रेमिका की शादी को रोकने के प्रयास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर राज्य में शादियों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था. उन्होंने ये ट्वीट नीतीश कुमार की 13 मई को ट्विटर पर शेयर की गई एक पोस्ट पर किया है, जिसमें सीएम ने लिखा था कि ‘लॉकडाउन लगाना सफल साबित हो रहा है, इसलिए 16 मई से 25 मई तक लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, बिहार की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है क्योंकि राज्य ने 16 मई को 6,894 नए मामले और 5.73 प्रतिशत सकारात्मकता दर दर्ज की है’. उनके इस ट्वीट पर पंकज कुमार ने अपना ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और यूजर्स इसका खूब आनंद ले रहे हैं. सीएम नीतीश की पोस्ट पर पंकज कुमार गुप्ता ने हिंदी में जवाब देते हुए कहा कि सर अगर आप शादियों पर प्रतिबंध लगा देते हैं, तो मेरी प्रेमिका की 19 मई को होने वाली शादी भी रुक जाएगी, मैं आपका सदा आभारी रहूंगा.पंकज के इस ट्वीट को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं, और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.
प्रेमिका की शादी रूकवाने प्रेमी ने मुख्यमंत्री से कर डाली यह मांग
Previous Articleहिमालय की बर्फीली पहाडिय़ा, वायरल हो रही तस्वीरें
Next Article छत्तीसगढ़ को प्राप्त टीकों की बूंद-बूंद का उपयोग
