खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से है जहां ग्रामीणों द्वारा दूल्हे की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, दूल्हे ने खाने की टेबल पर बुलेट गाड़ी की डिमांड कर दी। लड़की के पिता ने गाड़ी बुक भी कर दी, लेकिन दूल्हा बगैर बुलेट के विदाई ना करने पर अड़ गया। इस पर ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा केसरिया सलीमपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मई को गांव निवासी नसीम अहमद की बेटी की शादी थी। बारात रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव से आई थी। दूल्हा मोहम्मद आमिर पुत्र इमरान सज धज कर स्टेज पर बैठा था। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने पर घरातियों ने बारात वालों की खूब आवभगत की। हंसी-खुशी निकाह की रस्म अदा की गई और बारातियों ने दावत खाई। इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी। दुल्हन के पिता ने दूल्हे की यह डिमांड भी मान ली। इतना ही नहीं, उन्हें बुलेट की बुकिंग भी करवा दी। लेकिन दूल्हा और उसका पिता बुलेट के साथ ही विदाई अड़ गए। बात इतनी बढ़ी की ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। वहीं, जब दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने दहेज लोभियों के घर जाने से मना कर दिया। उधर, सूचना पाकर जायस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे और उसके पिता को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों में घंटों वार्ता चली। अंत में हल न निकालने पर दूल्हे ने तलाक देकर पीछा छुड़ाया। प्रभारी कोतवाली अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि दूल्हे और उसके पिता समेत 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version