रायपुर। जी हां..! आपको टाइटल पढ़कर कुछ अजीब जरुर लग रहा है, लेकिन ऐसा खेल राज्य के एक शहर में चल रहा था, जहां ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन, ना ही 2 गज की दूरी का, सिर्फ और सिर्फ और करीब…और करीब का खेल। इतना पढ़कर आप शायद समझ गये होंगे कि हम जो बताने जा रहे है वह जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हुई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जहां एक मकान से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक में पकड़ा है। महासमुंद कोतवाली थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना पुलिस महिला और पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महासमुंद के कॉलेज रोड स्थित मकान से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा है, बावजूद इसके जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है।
