रायपुर। पोस्ट कोविड मरीजों का फॉलोअप के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. खुर्शीद खान को विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वैश्विक महामारी में कोविड 19 से विकासखण्ड धर्मजयगढ़ के अंतर्गत वे संक्रमित मरीज जिन्होंने होम आइसोलेशन अथवा हॉस्पिटल, कोविड केअर सेंटर में रहकर इलाज करवा चुके है ऐसे कुछ मरीजो में कुछ शारीरिक व मानसिक काम्पलीकेशन आ रहे है। ऐसे मरीजो को चिकित्सकीय सलाह परामर्श देंगे तथा जरूरत पडऩे पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों से सम्पर्क करने की सलाह देते हुये उनको उचित उपचार देंगे अथवा नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकीय लाभ दिलवाएंगे तथा उन मरीजों का निरंतर फॉलो अप करेंगे। पोस्ट कोविड के मरीज जिन्हें लक्षण जैसे थकान कमजोरी सांस लेने में परेशानी सांस फूलना, अनिद्रा अथवा ठीक से नींद नहीं आना डरावने सपने, चक्कर घबराहट हल्का बुखार उदासी चिंता याददाश्त में कमी मरीज को नसों में सुन्नपन का अहसास, अवसाद सिरदर्द लकवा, नसों में शिथिलता, मांसपेशियों में दर्द मांस पेशियों में जलन पीठ में दर्द व जलन जोड़ों में दर्द घबराहट आंखों से सम्बंधित परेशानी आदि दिखाई दे तत्काल डॉ. खुर्शीद खान से वाट्सएप नंबर 9424192192 तथा कॉल हेतु 8319939486 से सम्पर्क कर सकते है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version