रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से अभी राहत मिली नहीं थी कि अब ब्लैग फंगस लोगों की जान लेने लगा है। प्रदेश में ब्लैग फंगस तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिले से नए मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने को लेकर विचार कर रह है। बता दें कि देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैक फंगस को छत्तीसगढ़ में महामारी घोषित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लॉ डिपार्टमेंट से सलाह मांगी है। वहीं, विधि विभाग का जवाब आने के बाद ब्लैक फंगस को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव महामारी घोषित कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 102 ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है और तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है।
कोरोना से राहत मिली नहीं थी कि बढ़ गया ब्लैक फंगस का संक्रमण, जल्द घोषित हो सकता है महामारी
Previous Articleडॉ. खुर्शीद खान विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त, पोस्ट कोविड मरीजों का फॉलोअप करेंगे
Next Article मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे मेधावी छात्र

