रायपुर। कोरोना संक्रमण काल में जहां सभी स्कूलों, कॉलेजों में ना तो कक्षाएं संचालित हो पा रही है ना ही परीक्षाएं हो पा रही हैं, वहीं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर स्नातक पाठ्यक्रम अंतिम वर्ष की ऑन लाईन परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा परिणाम घोषित कर एक मिसाल कायम की है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ई-कृषि पाठशाला एप के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया एवं परीक्षाफल घोषित किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाईन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। कोविड-2019 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन शिक्षण की व्यवस्था की गई। सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों को उनके विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के वॉट्सएप गु्रप गठित किये गए। इन वाट्सएप गु्रप के माध्यम से ऑलानईन शिक्षण के साथ-साथ पाठ्य सामग्री का विनिमय, समूह चर्चा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की पाठ्यवस्तु संबंधित जिज्ञासाओं एवं कठिनाईयों का निदान भी किया गया। सभी आंतरिक परीक्षाएं जैसे – मिड टर्म परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षाएं भी ऑनलाईन आयोजित की गई। प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन हेतु वॉट्सएप ई-मेल, गूगल प्लेटफॉर्म, जूम एप आदि का उपयोग किया गया। चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों हेतु आयोजित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (त्।ॅम्) के मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा बाह्य मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किए गए। विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके ऑनलाईन कक्षाओं में प्रदर्शन, उपस्थिति, प्रायोगिक दस्तावेज एवं बाह्य मूल्यांकर्ता द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर किया गया। स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष यथा बी.एस.सी. कृषि (चतुर्थ वर्ष), बी.एस.सी. उद्यानिकी (चतुर्थ वर्ष), एवं बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी (चतुर्थ वर्ष), के विद्यार्थियों की अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाओं (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर) का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एप ई-कृषि पाठशाला के माध्यम से किया गया। यह एप ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों मोड में कार्य करता है। इस एप में उत्तर पुस्तिका के 25 पृष्ठों को पी.डी.एफ. के रूप में अपलोड करने के सुविधा है। यह कार्य विद्यार्थियों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से आयोजित तीन घंटे की परीक्षा के पश्चात दो घंटों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को ई-कृषि पाठशाला एप में अपलोड करना होता है। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी ई-कृषि पाठशाला एप में उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में असफल रहता है तो उन्हें उत्तर पुस्तिका वॉट्सएप तथा ई-मेल द्वारा भेजने का विकल्प भी प्रदान किया गया है। परीक्षा परिणाम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट द्बद्दद्म1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर देखे जा सकते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version