भिलाई । मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत देहदान की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत करने वालों में भिलाई के एक और साहू दंपत्ति का नाम शामिल हो गया है। रामनगर मुक्तिधाम के समीप शिवाजी चौक निवासी शंकर लाल साहू और उनकी पत्नी श्रीमती अनुसुईया साहू ने सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के पश्चात उनके माध्यम से देहदान की वसीयत जारी की। एम्स रायपुर के नाम लिखी गई इस वसीयत के बारे में देहदानी शंकर लाल साहू बताया कि, हम दोनों ने मरणोपरांत जीवित संसार की भलाई के लिए मरने के बाद अपना शरीर समर्पित करने का संकल्प लिया है ! देहदान करने वाले बुजुर्ग साहू दंपति की वसीयतों में उनके पुत्र कमल कुमार साहू ने साक्षी रिश्तेदार के रूप में अपने हस्ताक्षर कर भावनात्मक सहयोग प्रदान किया ! देहदान की इस नेक पहल के दौरान उपस्थित जनों में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा परिजनों में कविता साहू, युक्ता साहू और रितेश साहू ने भी देहदान की काउंसलिंग में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया ! विगत 13 वर्षों से भी ज्यादा समय से भिलाई दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में देहदान एवं नेत्रदान की अभिनव पहल करने वाली मानवसेवी संस्था प्रनाम का हेल्पलाइन नं. 9479273500 है। प्रनाम की नेक पहल से अभी तक 1000 से ज्यादा प्रबुद्धजन देहदान हेतु संकल्पित हो चुके हैं, उनमें से 112 महामानवों के मरणोपरांत उनकी पार्थवी काया मानवता की भलाई के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को समर्पित की जा चुकी है !

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version