गरियाबंद। कलेक्टोरेट के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ तहसीलदार श्रीमती करिश्मा दुबे वर्मा की विगत दिनों आकस्मिक निधन होने पर आज कलेक्टोरेट एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की मौजूदगी में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर एडीएम जे.आर. चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसीटी एल.आर. कुर्रे, उप संचालक जनसंपर्क एम.एस. सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ताण्डेय, जिला शिक्षा समन्वय श्याम चन्द्राकर, सहायक संचालक रेशम एस.के. कोल्हेकर सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
