शुक्र ग्रह मई के आखिर हफ्ते में करवट लेने वाला है। इसका असर कई राशियों में होगा। जैसे की हम जानते हैं कि शुक्र ग्रह प्रेम, रिश्ते, जीवनसाथी, समृद्धि, आभूषण, वाहन, विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। जीवन में सुख और समृद्धि शुक्र के ही शुभ प्रभाव से आती है। लड़कियों के लिए खास सुख और सौंदर्य का ग्रह होता शुक्र है। शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च होता है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। 28 मई में इस ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होने जा रहा है, जिसका राशियों के लिए ये ग्रह शुभ रहेगा और राशियों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस ग्रह का लाभ लेने में सबसे पहले मेष राशि को होगा।
मेष राशि में शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। धैर्य से काम लेंगे तो सफलता हासिल होगी। काम की हर तरफ प्रशंसा मिलेगी। खर्चे बहुत होंगे लेकिन पैसों की कमी नहीं होगी।
मिथुन राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश कर रहा है। इससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नई नौकरी भी मिल सकती है। बस वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है।
