
रायपुर। छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में संरक्षक भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री छ ग शासन) के निर्देशानुसार पूरे दसों राज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया था। जिसका केन्द्रीय युवा छात्र संगठन प्रभारी हेमंत वर्मा ने समाज के इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। इसी तारतम्य में दस राज प्रचार रथ के माध्यम से लगभग सभी गांवों में सभी नगर इकाई ग्राम इकाई में सघन प्रचार किया गया। समस्त पदाधिकारी, कार्यकरणी, विशेषकर क्षेत्रप्रधानो ग्राम प्रमुखों का सहयोग सराहनीय रहा। इसके अलावा अन्य समाज के लोग भी जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महती जिम्मेदारी निभाई। केंद्रीय अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों युवाध्यक्ष को सादर साधुवाद जो इस मुहिम को प्रारम्भ कर आम जनता तक जागरूक करने के लिए यह आयोजन प्रारम्भ किये। भविष्य में इसी प्रकार रचनात्मक कार्य की पहल करते रहेंगे। मैं दस राज के समस्त स्वजातियों को पुन: सधन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं जो तपती धूप में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग दिए। कुर्मी समाज का कोरोना जन-जागरूकता अभियान का केन्द्रीय युवा छात्र संगठन प्रभारी हेमंत वर्मा ने समाज के इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा वैश्विक महामारी को लेकर एक वर्चुअल बैठक किया गया था, जिसमें समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रामकुमार सिरमौर, समस्त राज्य प्रधान व केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी इस बैठक में सम्मिलित थे। इस वर्चुअल बैठक में सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना व वैक्सीन के प्रति डर को खत्म करने हेतु समाज द्वारा कोरोना जन-जागरूकता अभियान व टीकाकरण लगवाने हेतु प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से करने का फैसला एकमत से लिया था, जिसे इस प्रचार प्रसार रथ को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सभी दस राज में चलाया जा रहा है। इस प्रचार प्रसार रथ में ध्वनि विस्तारक यंत्र व पाम्पलेट के माध्यम की सहायता से लोगों को टीकाकरण व कोरोना के फैले भ्रम को दुर करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि कुर्मी समाज द्वारा भविष्य में भी ऐसे ही समाजसेवी एवं जनहित कार्य करते रहेंगे, इसकी मंगलकामना करता हूं। केंद्रीय युवाध्यक्ष नूतन बंछोर एवं हेमंत वर्मा ने समाज के युवाओं को अफवाहों से दुर रहते हुए संपूर्ण टीकाकरण करके छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की। केन्द्रीय युवा छात्र संगठन प्रभारी हेमंत वर्मा ने समाज के इस सराहनीय पहल का स्वागत किया।