कोरोना कहर के बीच फर्जी खबर और अफवाह की सुनामी आ गई है. पिछले दो दिनों से इसी तरह का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जो लोग वैक्सीन लेंगे वे दो साल के अंदर मर जाएंगे. केंद्र सरकार ने इसे बकवास बताया है. जिस तरह से देश में कोरोना का कहर जारी है उसी तरह से देश में फर्जी जानकारी और अफवाहों की सुनामी आई हुई है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में नोबेल पुरस्कार प्राप्त फ्रांस के वायरोलॉजिस्ट लुस मोंटेजनियर ने दावा किया है कि जो लोग कोरोना के लिए वैक्सीन ले रहे हैं, वे दो साल के अंदर मर जाएंगे. हालांकि पहले ही साबित हो चुका था कि यह ट्वीट फर्जी था. इसमें लुस के नाम से ट्वीट में फर्जी तरीके से फोटो लगाई गई थी और उनके नाम से लिखा गया था कि जितने भी लोग वैक्सीन ले रहे हैं, सभी दो साल के अंदर मर जाएंगे. अब केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से कह दिया है कि ऐसे फर्जी ट्वीट या अन्य मैसेज को एक-दूसरे को फॉरवार्ड न करें. केंद्र सरकार ने मंगलवार को ट्वीट कर इस फर्जी ट्वीट के खिलाफ लोगों को सामने आने का आह्वान किया है. ट्वीट में केंद्र ने कहा नोबल वैज्ञानिकी की फोटो के साथ जो दावा किया जा रहा है वह फेक है. कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सेफ है. ऐसे मैसेज को कोई भी फॉरवर्ड न करें. केंद्र सरकार के प्रेस ब्यूरो ने इस संबंध में ट्वीट किया है. पीआईबी के फैक्ट चैक में ये दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है. पीआईबी ने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए कहा कि देश में लगाई जा रही वैक्सीन सुरक्षित हैं, उनसे किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है.
फोटो के साथ किया जा रहा दावा फेक
पीआईबी ने लिखा कि सोशल मीडिया पर कोविड 19 वैक्सीन को लेकर एक फ्रांसीसी नोबेल पुरस्कार विजेता के बयान का उदाहरण देने वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में किया जा रहा दावा फेक है. कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है. पीआईबी ने ट्वीट के जरिए लोगों से इस अफवाह को न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि इस इमेज को फॉर्वर्ड न करें.
फेक वायरल पोस्ट में किया था
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें नोबेल विजेता लूक मोनटागनाइर के हवाले से एक बयान का जिक्र किया गया. जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन लेने वाले सभी लोगों की 2 साल के अंदर मौत हो जाएगी. किसी भी तरह की वैक्सीन लेने वालों के बचने की कोई संभावना नहीं है. इस बयान में ये भी कहा गया कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उनका इलाज संभव नहीं है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version