रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ की आईटी सेल और सोशल मीडिया के टीम की घोषणा की गई। टेक्नोलॉजी की दुनिया में जहाँ कोई भी पार्टी चुनाव जितने के लिए सोशल मीडिया को प्रमुख हथियार मानती है, ऐसे में जब भाजपा विपक्ष में हो, ऐसे में यह काम और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं आईटी सेल संयोजक श्री टुटेजा ने सभी नेताओं की सहमति से सोशल मीडिया के लिए नये ऊर्जावान चेहरों को स्थान दिया, जिससे आने वाले समय में पार्टी के कार्य को गति मिले, ऐसे में केदार नाथ साहू को सोशल मीडिया में कंटेंट मेकिंग जिला प्रमुख की अहम् जिम्मेदारी दी गयी, इनका काम तीखे शब्दों में ही विरोधी पार्टी को घेरने जैसा है, पिछले कुछ सालों से केदार का नाम काफी सुर्खियों में रहा, हांलाकि केदार वर्तमान में भी कुडूमकेला मण्डल प्रवक्ता के पद में है, साथ ही उन्हें जिले की जिम्मेदारी दी गई। केदार साहू ने जिले के संगठन के समस्त पदाधिकारियों का उनपे भरोसा दिखाए जाने पर आभार व्यक्त किया तथा उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

