बीजापुर। जिले के दूरस्थ उसूर ब्लाक के तर्रेम में सड़क बन जाने के साथ अब बिजली पहुंच आई है, जिससे ग्रामीणों के घर रौशन हो गये हैं। गांव के घरों में नि:शुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों के घर रौशन हो गये हैं। गांव के घरों में नि:शुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने गांव में बिजली की उजियारा के लिए सरकार के पहल को सराहनीय निरूपित करते हुए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। बासागुड़ा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करीब 3500 की आबादी वाले तर्रेम तक सुरक्षा बलों के कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क निर्मित होने के पश्चात अब इस गांव सहित आस-पास के ईलाके में विकास की बयार बहने लगी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तर्रेम में पुलिस थाना स्थापित है। वहीं गांव में नवीन गाम पंचायत भवन पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही उचित मूल्य दुकान सह गोदाम, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य संचालित है। तर्रेम के विभिन्न पारे-टोले में से डुमनपारा के 32 घरों सहित आवासपारा एवं सरपंचपारा के 12 घरों में नि:शुल्क घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही गांव के अन्य पारे-टोले में घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदाय कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने अभी हाल ही में तर्रेम प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंटकर बिजली कनेक्शन और पेयजल व्यवस्था, मनरेगा के रोजगारपरक कार्य की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्माण कार्यों सहित बिजली कनेक्शन तथा हेण्डपम्प एवं सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य को शीघ्र पूरा करने कहा। तर्रेम की सरपंच श्रीमती कुसुम अवलम ने बताया कि गांव में बिजली कनेक्शन देने के कार्य को तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में विकास के अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने की बात कही। इस गांव के पंचायत पदाधिकारी सुखदास कोरसा और रामाराव सोढ़ी, विजय माड़वी, कुरसम सोमा, ओयम भीमा, माड़वी लिंगा आदि ग्रामीणों ने घरों पर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान करने सहित अन्य विकास के कार्यों के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version